कोरोना ने बदली लाइफस्टाइल, 52 फीसदी भारतीयों ने शुरू की एक्सरसइज और हेल्दी फूड

Corona pandemic ने लोगों को स्वस्थ रहना और हेल्दी खाना खाने की आदत सिखा दी है। भारतीयों ने अपने खानपान में प्रोटीन और विटामिंस की मात्रा बढ़ा दी है। लोगों ने फास्ट फूड और मैदा से बनी चीजों से दूरी बना ली है।

Corona pandemic ने लोगों को स्वस्थ रहना और हेल्दी खाना खाने की आदत सिखा दी है। भारतीयों ने अपने खानपान में प्रोटीन और विटामिंस की मात्रा बढ़ा दी है। लोगों ने फास्ट फूड और मैदा से बनी चीजों से दूरी बना ली है। मार्केट रिसर्च फर्म मिंटेल इंडिया कन्ज्यूमर की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

रिसर्च के अनुसार, 52 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने ब्राउन राइस और ऑर्गेनिक फल को रोज खाना शुरु किया है। 50 फीसदी ने कहा कि महामारी से पहले ऐसी चीजों को कभी-कभार ही खाते थे। 55 फीसदी भारतीय शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं।

57 फीसदी लोगों ने jogging and cycling करना शुरु कर दिया है। रिसर्च में 51 फीसदी भारतीयों का कहना है, 2019 के मुकाबले महामारी के बाद से 2020 में उन्होंने हफ्ते में तीन दिन एक्सरसाइज जैसे ब्रिस्क वॉकिंग और योग करना शुरू कर दिया है। जबकि 57 फीसदी लोग सुबह में jogging and cycling करने शुरू कर दिए हैं।

रिसर्च में बताया गया है कि लोगों द्वारा लाइफस्टाइल में जो बदलाव किए गए हैं, उसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा है। मेडिटेशन करने वाले 20 में से 9 लोगों को पहले से बेहतर नींद आ रही है। तनाव भी कम हुआ है। वे खुद को अब ज्यादा ऊर्जावान महसूस करने लगे हैं।

See also  Best Varieties Of Mango: ये रहे आम प्रेमियों के लिए आम के कुछ प्रमुख किस्में