Akshara Singh MMS Video: अक्षरा सिंह का कथित MMS लीक, रो पड़ी एक्ट्रेस

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एमएमएस वीडियो लीक होने के बाद से ही वह चर्चा में हैं।

Akshara Singh MMS Video: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एमएमएस वीडियो लीक होने के बाद से ही वह चर्चा में हैं। इसके कुछ देर बाद ही अक्षरा सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें एक्ट्रेस रो रही हैं। जब जांच की गई तो पता चला कि सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो फर्जी है। अक्षरा सिंह का कोई एमएमएस वीडियो लीक नहीं हुआ है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो चल रहा था। जिसे अक्षरा सिंह का प्राइवेट वीडियो बताया जा रहा था। दरअसल, यूट्यूब पर मोज म्यूजिक भोजपुरी नाम के एक चैनल ने एक्ट्रेस का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अक्षरा सिंह का एमएमएस वीडियो वायरल हो गया है। लेकिन, जब इसकी जांच की गई तो यह वीडियो फर्जी निकला। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो साल पुराना है। वीडियो को काट कर पेस्ट कर वायरल कर दिया गया है।

अक्षरा सिंह का दो साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने करीब दो साल पहले भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर सवाल उठाए थे। कुछ प्रसिद्ध लोगों पर अत्याचार का भी आरोप लगाया गया था। अक्षरा सिंह के उसी वीडियो को फिर से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। साथ ही उनका फर्जी एमएमएस वीडियो भी वायरल हो रहा है।

See also  RRR Box Office Collection: वीकेंड पर 500 करोड़ पार हुई राजामौली की फिल्म, टूटा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड