आसमान में दिखेगी अदभुत खगोलीय घटना, पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा यह ग्रह

Solar System का सबसे रहस्यमयी और विशाल ग्रह नेपच्यून 14 सितंबर को पृथ्वी के बहुत ही करीब से गुजरेगा। 14 सितंबर को नेपच्यून ग्रह (Neptune) धरती के सबसे करीब होगा और ये खगोलीय घटना बेहद खास होगी।

Solar System का सबसे रहस्यमयी और विशाल ग्रह नेपच्यून 14 सितंबर को पृथ्वी के बहुत ही करीब से गुजरेगा। 14 सितंबर को नेपच्यून ग्रह (Neptune) धरती के सबसे करीब होगा और ये खगोलीय घटना बेहद खास होगी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, Neptune का बेहद करीब आना भी धरती के बहुत ज्यादा करीब नहीं का जा सकता है। इसकी वजह ये है कि यह ग्रह पृथ्वी से बहुत दूर है। यह सौर मंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह है जिसे नग्न आंखों ने नहीं देखा जा सकता है।

मंगलवार 14 सितंबर को नेपच्यून ग्रह हमारी पृथ्वी के बेहद करीब होगा। इसे मध्यरात्रि में दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। रात को नेपच्यून सबसे चमकीला नजर आएगा।

सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह

नेपच्यून 14 सितंबर को पृथ्वी के 24 करोड़ किमी नजदीक आकर 4.3 अरब किमी की दूरी पर होगा। नेपच्यून के 14 चंद्रमा की खोज हो चुकी है। यह एक बर्फीला ग्रह है। यहां पर तापमान -214 डिग्री सेल्सियस रहता है।

सबसे दूर स्थित ग्रह है ये

नेपच्यून हमारे सौरमंडल का सबसे दूर स्थित ग्रह है। यह मंगलवार को सूर्यास्त के आसपास पूर्व से उदय होगा। मध्यरात्रि 12 बजे यह आकाश में सर्वोच्च बिंदु पर रहेगा और सुबह पश्चिम में अस्त होगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस ग्रह का दिन मात्र 16 घंटों का होता है। लेकिन इसका एक साल पृथ्वी के 165 साल के बराबर होता है।

See also  Samsung Galaxy S23 Ultra में होगा 200MP कैमरा, जाने और विस्तार से