Ekta Kapoor और मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी

बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Arrest warrant against Ekta Kapoor

मुंबई (Arrest warrant against Ekta Kapoor): बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। गिरफ्तारी की वारंट की वजह उनकी वेब सीरीज ‘XXX सीजन 2′ (Web Series XXX 2) में कथित तौर पर सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने की है।

यह मामला बेगूसराय के रहने वाले पूर्व सैनिक शंभू कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर है। कोर्ट ने एकता और शोभा कपूर के कोर्ट के समन से बाहर होने के बाद वारंट जारी किया।

एडवोकेट हृषिकेश पाठक ने कहा “अदालत ने उन्हें समन जारी किया था और बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक और निवासी शंभू कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उन्हें अपने सामने पेश होने के लिए कहा था। लेकिन वे अदालत के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया”।

बता दे कि एकता कपूर के खिलाफ (Arrest warrant against Ekta Kapoor) पहले भी वेब सीरीज से जुड़ी अन्य जगहों पर मामले दर्ज थे। वेब सीरीज ‘XXX सीजन 2’ में कथित तौर पर सेना के जवानों का अपमान करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय चिह्न का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में निर्माता एकता कपूर और अन्य के खिलाफ इंदौर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, अन्नपूर्णा पुलिस स्टेशन में 2020 में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता नीरज याज्ञनिक ने कहा कि उन्होंने वेब सीरीज में राष्ट्रीय चिन्ह और सेना की वर्दी का आपत्तिजनक इस्तेमाल देखने के बाद मामले में शिकायत दर्ज करवाया है।

See also  BREAKING: बिहार के भागलपुर में बम विस्फोट में 12 की मौत, कई घायल

इसी तरह की शिकायत एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में ऑल्ट बालाजी की XXX वेब सीरीज में सेना के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों का कथित रूप से अपमान करने के लिए दर्ज की गई थी।

Read Also: नोरा फतेही असल में किस देश से है, इन्हें बॉलीवुड में एंट्री कैसे मिली