दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, कल देहरादून में की रैली

Arvind Kejriwal Got Corona: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोरोना हो गया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Arvind Kejriwal Got Corona

New Delhi (Arvind Kejriwal Got Corona): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोरोना हो गया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। संक्रमण के बारे में पता चलने पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में रैली की। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और फिलहाल वह होम क्वारंटीन हैं। केजरीवाल ने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।

महाराष्ट्र में भिवंडी के एक आश्रम स्कूल के 28 छात्रों और 2 स्टाफ समेत 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर के चिंतागुफा के सीआरपीएफ कैंप में 38 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जवानों को बैरक में ही क्वारंटाइन किया गया है। तिहाड़ की विभिन्न जेलों में दो कैदी और 6 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले जुलाई 2021 में यहां संक्रमण के मामले मिले थे।

See also  Delhi Lockdown Update: सीएम केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं