Baba Vanga Prediction: क्‍या सच हो रही बाबा वेंगा की रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी, क्या पुतिन करेंगे दुनिया पे राज़

बाबा वेंगा (Baba Vanga Prediction) ने कहा था कि रूस भविष्य में दुनिया का बादशाह बनेगा और यूरोप बंजर भूमि के रूप में बदल जाएगी।

Baba Vanga Prediction

Baba Vanga Prediction: ऐसा कहा जाता है कि, बाबा वेंगा बचपन से ही नेत्रहीन थे और उन्होंने वर्ष 5079 तक कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां कीं, जैसे कि उसके बाद उन्हें विश्वास था कि दुनिया खत्म हो जाएगी। बाबा वेंगा बुल्गारिया के रहने वाले थे। 1996 में उनकी मृत्यु हो गयी थी।

उनके द्वारा की गयी कई भविष्यवाणियां जैसे सोवियत संघ के विघटन, राजकुमारी डायना की मृत्यु, 2004 की थाईलैंड सूनामी, चेरनोबिल आपदा, और बराक ओबामा के राष्ट्रपति पद के बारे में उनके दावे सही साबित हुए हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन का उदय:

बाबा वेंगा (Baba Vanga Prediction) ने कहा था कि रूस भविष्य में दुनिया का बादशाह बनेगा और यूरोप बंजर भूमि के रूप में बदल जाएगी। बाबा वेंगा ने कहा था, ‘सब कुछ पिघल जाएगा, जैसे बर्फ हो। सिर्फ़ एक चीज को कोई हाथ भी नहीं लगा पाएगा- व्लादिमीर की शान, रूस की शान। कोई रूस को नहीं रोक पाएगा।’ बाबा वेंगा ने ये भी कहा था कि रूस सबको अपने रास्ते से हटा देगा और दुनिया पर राज करेगा।

2022 में पानी की कमी:

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले वर्ष में पीने के पानी की कमी होगी। नदियों में बढ़ते प्रदूषण के कारण हाइड्रेटेड रहने के लिए संघर्ष करना होगा। साथ ही कई झीलों और तलाबों को भी नुकसान पहुंचेगा। भविष्यवाणी में आगे कहा गया कि 2022 में ग्लोबल वॉर्मिंग काफी बढ़ेगी। जिसका सबसे ज्यादा असर भारत में पड़ेगा और जहां पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा।

2022 में साइबेरिया में एक नए वायरस का खतरा:

See also  अमेरिका ने दी इस्लामिक स्टेट को चेतावनी, अफगान छोड़ा, दुश्मनों को नहीं

COVID-19 के तो हम सबने देख ही लिया है, दुनिया को इसकी शायद ही कोई कल्पना रही होगी! अब बाबा वंगा के मुताबिक, साइबेरिया में एक नए घातक वायरस की खोज होने की आशंका है जो अभी तक अनजान है।

2022 में भूकंप और सुनामी:

बाबा वेंगा ने पहले 2004 की सुनामी की भविष्यवाणी की थी। उनके भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में ऑस्ट्रेलिया सहित कई एशियाई देश बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।

टेक्नोलॉजी अधिग्रहण:

बाबा वेंगा भविष्यवाणी करते हैं कि 2022 में, लोग अपने फोन, गैजेट्स आदि के साथ ऑनलाइन अधिक समय बिताएंगे। स्क्रीन का समय बढ़ेगा और यह खतरनाक होगा क्योंकि वे कल्पना को वास्तविकता के साथ भ्रमित करते हैं।

2022 में भारत में टिड्डियों का हमला:

बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की थी कि तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक होगा और टिड्डियां फिर फसलों और कृषि भूखंडों पर हमला करेंगी, जिससे अकाल पड़ेगा।

Read More World News