गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं? जानिए गुड़ कितना खाना चाहिए

गुड़ खाने से सेहत में काफी लाभ मिलता है। गुड़ में विटामिन ए और विटामिन बी, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जस्ता, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं गुड़ खाने के फायदे क्या क्या होते हैं?

गुड़ खाने के फायदे

गुड़ खाने के फायदे के बारे में तो आप जानते ही होंगे। चीनी खाने से अच्छा है कि गुड़ का सेवन किया जाए। चीनी के मुकाबले गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है। भारत में सर्दियों का मौसम अब शुरू होने वाला है। गुड़ का सेवन भी सर्दियों के मौसम में ही सबसे ज्यादा किया जाता है। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से खांसी जुकाम से बचाव होने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

गुड़ खाने से सेहत में काफी लाभ मिलता है। गुड़ में विटामिन ए और विटामिन बी, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जस्ता, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं गुड़ खाने के फायदे क्या क्या होते हैं?

गुड़ खाने के फायदे

झुर्रियों और दाग धब्बों को करें दूर

खाने से त्वचा पर झुर्रियों और दाग धब्बों से राहत मिलती है। एक पैक बनाने के लिए एक चम्मच गुड़ पाउडर ले और उसमें एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। अब नींबू का रस और हल्दी की एक चुटकी मिक्स कर लें। सभी मिक्सर को लगभग 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।  बाद में उसे सामान्य पानी से धो लें।

एसिडिटी से दिलाए छुटकारा

गुड़ खाने से पेट में गैस की समस्या या एसिडिटी की समस्या होने पर राहत मिलती है। गुड में सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाने से खट्टी डकारों से छुटकारा मिलता है।

खून की कमी को करे दूर

गुड़ का सेवन शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो रोजाना गुड़ खाने से आपको तुरंत लाभ मिलेगा। गुड़ खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है।

See also  बिहार के 6 शहरों में पानी में मिला यूरेनियम, मानव जीवन के लिए होता है खतरनाक

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में

गुड़ शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने का भी काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।

हड्डियों में लाए मजबूती

गुड़ खाने से हड्डियां मजबूत होती है। गुड भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूती देने में काफी मददगार होते हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।