तुलसी के क्या-क्या फायदे होते हैं? सर्दी जुकाम जैसी कई रोगों का है रामबाण इलाज

तुलसी का पौधा ना केवल घर के वातावरण को स्वस्थ रखता है बल्कि तुलसी के कई अन्य फायदे ही होते हैं। तुलसी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल औषधि के रूप में होता है।

तुलसी के फायदे

भारत में तुलसी को माता के रूप में पूजा जाता है। तुलसी से होने वाले लाभ के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। तुलसी का पौधा ना केवल घर के वातावरण को स्वस्थ रखता है बल्कि तुलसी के कई अन्य फायदे ही होते हैं। तुलसी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल औषधि के रूप में होता है। आइए जानते हैं तुलसी के क्या-क्या फायदे होते हैं?

सांसों की बदबू करें दूर- तुलसी का सेवन करने से सांसो से होने वाली दुर्गंध भी दूर होती है। गिरिया को रोजाना तुलसी की दो से चार पत्तियों का सेवन करते हैं तो यह सांस में होने वाली बदबू को दूर कर देता है।

सांसो की तकलीफ कम करें – यदि आपको सांसो में किसी प्रकार की समस्या रहती है तो तुलसी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। तुलसी संगत से जुड़ी समस्या को कम करने में लाभदायक होता है। तुलसी में अदरक और शहद मिलाकर उस का काढ़ा बनाकर पीने से फायदा होता है। यह सांसों से संबंधित समस्या को कम करने में मदद करता है।

त्वचा में लाए निखार – तुलसी का सेवन करने से त्वचा चमकदार बनता है। तुलसी में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो फोड़े फुंसियों जैसे समस्या को कम करता है और चेहरे पर एक प्राकृतिक ग्लो लाता है।

तनाव को कम करने में सहायक – तुलसी का सेवन करने से तनाव में लाभ होता है। तुलसी में कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव की समस्या को कम करने का काम करते हैं। रोजाना सुबह तुलसी के 10-12 पत्तों को खाना चाहिए।

See also  Chaitra Navratri 4th Day: नवरात्रि दिन 4 तिथि, देवी कुष्मांडा पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त और महत्व

सर्दी जुकाम में लाभदायक – तुलसी का सेवन करने से सर्दी जुकाम में से समस्या में लाभ मिलता है। तुलसी की पत्तियों को यदि आप अदरक या शहद के साथ सेवन करेंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। तुलसी की पत्तियों को चाय के साथ उबालकर भी सेवन किया जा सकता है। इससे गले की खराश दूर होती है।