Biplab Deb Resign: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। देब ने कहा, “पार्टी सबसे ऊपर है। मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व और निर्देशन में पार्टी के लिए काम किया है।”।
बिप्लब कुमार देब ने 2018 में त्रिपुरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 25 साल के शासन को समाप्त करते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/howmkOTkn2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2022
सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में नए चेहरे के साथ उतरना चाहती है और बिप्लब देव को सांगठनिक कार्य में लगाया जाएगा।
सूत्रों ने कहा कि भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में त्रिपुरा में हैं और देब को बदलने के लिए एक नए नेता के फैसले की घोषणा शाम को होने की संभावना है।