अभिनेता अनिल कपूर के घर जल्द ही खुशखबरी आ रही है। बेटी सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। सोनम ने अपने बेबी बंप के साथ इस खुशखबरी का ऐलान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है। सोनम कपूर अगले महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें।
सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान करते हुए उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें वह प्यार से पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुई हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे चारों हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। हर कदम पर दो दिल आपके साथ हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।
सोशल मीडिया पर सोनम की फैमिली और फ्रेंड्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के लिए बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इस नन्हे मेहमान पर अंशुला कपूर, खुशी कपूर, करीना कपूर ने सोनम और आनंद आहूजा को विश किया। इस खुशी को सुनकर सोनम कपूर के फैंस भी काफी खुश हैं।
2014 में हुई दोस्ती और 2018 में शादी
बताते चलें कि अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। सोनम और आनंद बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं और अब जल्द ही यह कपल माता पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार, खुश और उत्साहित हैं।