घरेलू हिंसा केस मामले में हनी सिंह नहीं हुए पेश, कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हनी सिंह की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है।

गायक हनी सिंह पर घरेलू हिंसा केस

मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हनी सिंह की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में हनी सिंह को शनिवार को तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था। मगर दूसरी बार वे कोर्ट में पेश नहीं हुए इसपर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की और उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है।’ बता दें कि मामले में हनी सिंह ने चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए मामले में पेशी से छूट की मांग करते हुए एक आवेदन दिया जबकि उनकी पत्नी कोर्ट में पेश हुईं।

कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए हनी सिंह के वकील से कहा कि हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। आपने उनकी आय का हलफनामा दाखिल नहीं किया है और दलीलों के साथ भी तैयार नहीं हैं। इसके साथ ही गायक को कोर्ट ने आखिरी बार अदालत में पेश होने का मौका दिया।

अदालत ने हनी सिंह को चेतावनी देते हुए इस आचरण को दोबारा ना दोहराने के लिए कहा। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपने गायक-अभिनेता पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत हनी सिंह से 20 करोड़ रुपए की मांग की है।

वहीं मामले में हनी सिंह की तरफ से पेश हुए वकील ईशान मुखर्जी ने शालिनी की शिकायत का जवाब दाखिल किया। उन्होंने अदालत को अवगत कराया कि वह पहले ही ज्वेलरी सहित सभी कीमती सामान अपने साथ ले जा चुकी हैं और 15 दिनों तक नोएडा में स्थित अपने ससुराल में रहने के लिए आ सकती हैं।

See also  Namrata Malla Sexy Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने गोवा बीच पर दिखाईं ऐसी मूव्स, फैंस हुए दीवाने

हनी सिंह के वकील ने कहा कि हम उन्हें रखने के लिए तैयार हैं। हम एक दीवार बनाएंगे जो 15 दिनों में बन जाएगी। उन्होंने कहा कि हनी सिंह के पास दो प्रॉपर्टी है जिनकी कीमत चार करोड़ है। इसमें से एक प्रॉपर्टी हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की है।