Mumbai: भारत में महिलाये विवाह के पश्चात अपना उपनाम (Bollywood Celebrity Surname) बदल कर अपने पति का उपनाम अपना लेती है। मगर बॉलीवुड में हस्तियां जब प्रसिद्द हो जाती है तो वह अपना नया उपनाम या नाम में कुछ अक्षर जोड़ देते है या हटा लेते है जिससे कि उनको नयी पहचान मिल सके।
बॉलीवुड में बहुत सारी सफल बॉलीवुड हस्तियों को उनके सारे करियर में उनके पूरे नाम से जाना जाता है मगर बॉलीवुड में कुछ ऐसे एक्टर्स भी है जिन्होंने अपना उपनाम (Surname) हमेशा के लिए त्याग दिया।
जबकि कुछ एक्टर्स ने अंकशास्त्र के हिसाब से अपने नाम में अतिरिक्त अक्षर का इस्तमाल किया और कुछ महारथियों ने अपने उपनाम (Bollywood Celebrity Surname) को बिलकुल तिलांजलि दे दी।
इस सूची में उन बॉलीवुड हस्तियों के नाम है जिन्होंने केवल अपने नाम के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ी।

शादी से पूर्व मुखर्जी और अजय देवगन से शादी के बाद देवगन उपनाम, काजोल ने कभी भी उपनाम का उपयोग अपने बॉलीवुड करियर में नहीं किया।

हाल ही में सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस से पता चला कि रणवीर सिंह के नाम में ‘भावनानी’ भी है मगर उसने सिंह को उपनाम की तरह अपनाया हुआ है।

बहुत से लोगो को पता नहीं है कि तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम है और इनका उपनाम हाश्मी है, मगर तब्बू ने अपने पूरे और उपनाम का कभी भी इस्तमाल नहीं किया और अपने छोटे से नाम से खूब नाम कमाया।

ग्लैमर की दुनिया में आने के बाद इस प्रसिद्द गायक ने, ना केवल अपना उपनाम ‘मुखर्जी’ छोड़ा बल्कि अपने पहले नाम ‘शांतनु’ को भी त्याग दिया अब वह केवल शान के नाम से जाने जाते है।

‘सिलसिला’ से प्रसिद्द दिलकश अभिनेत्री रेखा को कभी भी अपने असली नाम ‘भानुरेखा गणेशन’ से नहीं जाना गया उन्होंने अपने नाम में से रेखा को ही चुना और अपने पूरे करियर में इसी नाम से जानी गयी।

माता-पिता ने इनका नाम ‘गोविन्द अरुण आहूजा’ रखा था मगर लोगो के नृत्य प्रेरणास्रोत ने केवल अपने प्रथम नाम ‘गोविंदा’ से सी प्रसिद्धि पायी।

धर्मेंद्र बॉलीवुड के एक बहुत ही जाने माने हस्ती है, इनके बच्चे ‘देओल’ उपनाम का इस्तमाल करते है मगर ‘यमला पगला दीवाना’ के अभिनेता ने अपना नाम ही नहीं बदला बल्कि उपनाम ‘देओल’ को भी त्याग दिया।

यह अभिनेता उद्योग में पहचान बनाने के लिए आये थे। जबकि पूरा फिल्म उद्योग एकता कपूर और तुषार कपूर को जानती है मगर कोई भी भी इन्हे जीतेन्द्र कपूर के नाम से नाम से नहीं जानता है। यह अपना नाम छोटा और सरल रखना पसंद करते है।

फ़िल्मी दुनिया में इनका परिचय श्रीदेवी के नाम से कराया गया था। हालाँकि उनके माता-पिता के उपनाम किसी को मालूम नहीं है जबकि उनके पिता का नाम अय्यपन और माता का नाम राजेस्वरी था।

सलमान खान की सौतेली मां हेलेन एंग्लो-बर्मीज़ मूल की है उनका जन्म का नाम हेलेन जयराग रिचर्डसन था। जबकि उन्होंने फिल्मो में अपने नाम में से केवल हेलेन चुनने का निश्चय किया।
Karishma Kapoor Birthday: आज करिश्मा कपूर 48 साल की हो गईं, देखें उनकी 5 बेहतरीन फिल्में की लिस्ट