अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पीछे रह गए हैं। बुधवार को, उनकी और उनके परिवार की कुल संपत्ति $116.3 बिलियन थी, जिससे वह शीर्ष दस अमीरों में छठे स्थान पर थे। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ घटकर 109.8 अरब डॉलर पर आ गई। इससे उनकी रैंकिंग 9वें स्थान पर आ गई। यह आंकड़ा फोर्ब्स रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची से लिया गया है।
गौतम अडानी ने बुधवार को ऑरेकल के लैरी एलिसन और गूगल के सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज को पछाड़ दिया। फोर्ब्स रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार, गौतम अदानी और परिवार की कुल संपत्ति पिछले सप्ताह 100 अरब डॉलर को पार कर गई। यह पहली बार नहीं था जब अडानी अमीरों की टॉप टेन लिस्ट में आए हैं। लेकिन छठे स्थान पर पहुंचने का पहला मौका था।
मुकेश अंबानी से भी आगे अडानी
अडानी इस समय मुकेश अंबानी से आगे चल रहे हैं। फोर्ब्स रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 98.8 अरब डॉलर है। फोर्ब्स रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी 10वें नंबर पर हैं। फरवरी में भी गौतम ने अदानी अंबानी को पछाड़ दिया था और एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क
फोर्ब्स रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची में स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ( Elon Musk ) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। इसके बाद Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस ( Jeff Bezos ) हैं। इस सूची में लुई वीटन समूह के बर्नार्ड अरनॉल्ट, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे, Google के लैरी पेज और सर्ज ब्रिन और ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन भी शामिल हैं।