फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला देश बना जर्मनी

फीफा विश्व कप 2022 वर्ष 2022 में खेला जाएगा। यह फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) द्वारा 22 वें संस्करण के रूप में निर्धारित किया गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय पुरुष संघ फुटबॉल चैम्पियनशिप है।

फीफा विश्व कप 2022

जर्मनी कतर में साल 2022 में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला देश बन गया है। जर्मनी ने यूईएफए ग्रुप जे में उत्तरी मैसेडोनिया को हराने के साथ ही 2022 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

जर्मनी ने सोमवार को उत्तरी मैसेडोनिया को 4-0 से हराकर विश्व कप में जगह बनाई। जर्मनी के लिए टिमो वर्नर ने दो और काल हैवर्त्ज़ और जमाल मुसियाला ने एक-एक गोल किया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि मैच के पहले हॉफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ के पांचवें और मैच के 50वें मिनट में काल हैवर्त्ज़ ने गोल कर जर्मनी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद टीमो वर्नर ने 70वें और 73वें मिनट में दो और गोल कर जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच के 83वें मिनट में जमाल मुसियाला ने गोल कर जर्मनी की बढ़त 4-0 कर दी और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

फीफा विश्व कप का इतिहास

फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 से हुई थी और हर 4 साल के अंतराल पर इसका आयोजन होता है। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के कारण साल 1942 और 1946 में फीफा विश्व कप का आयोजन नहीं सका था। इसके बाद 1950 से आज तक हर चार साल के अंतराल पर फीफा विश्व कप का आयोजन होता रहा है।

फीफा विश्वकप पर एक नजर

आयोजक फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा)
स्थापना 1930
कुल दल (टीम) 32 (वर्तमान में)
वर्तमान विजेता फ्रांस (2018)
सबसे सफल टीम ब्राज़ील (5 खिताब)
See also  Tokyo Paralympics: पैरालंपिक निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंहराज ने जीता रजत पदक

 

फ़ीफा विश्व कप को सबसे ज्यादा 5 बार ब्राजील ने जीता है और वह हर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली एकलौती टीम है। इस खिताब को अन्य देशों ने भी जीता है। इस ख़िताब को इटली (4), जर्मनी (4), अर्जेंटीना (2) और उरुग्वे (2) जीत चुका है।

फीफा विश्व कप 2022 वर्ष 2022 में खेला जाएगा। यह फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) द्वारा 22 वें संस्करण के रूप में निर्धारित किया गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय पुरुष संघ फुटबॉल चैम्पियनशिप है। खेल की शुरुआत कतर में 21 नवंबर 2022 को होगी। यह 18 दिसंबर 2022 तक खेला जाएगा।