New Delhi (Karishma Kapoor Birthday): अभिनेत्री करिश्मा कपूर 25 जून को 48 साल की हो गईं! वह बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने अपने फैशन आउटिंग और भूमिकाओं की बहुमुखी पसंद के साथ बॉलीवुड सिनेमा पर राज किया। उनके 47वें जन्मदिन के मौके पर पेश है उनकी 5 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों की एक झलक।

राजा हिंदुस्तानी 1996 में स्क्रीन पर हिट हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। यह वह फिल्म थी जब सभी ने करिश्मा को आरती नाम की एक अमीर लड़की की भूमिका में देखा। फिल्म में आमिर खान भी थे, जिन्होंने राजा हिंदुस्तानी की भूमिका निभाई। वो एक टैक्सी ड्राइवर के रोले में दिखे जिनको एक अमीर लड़की से प्यार हो गया और उसके माता-पिता की इच्छा खिलाफ उससे शादी कर ली। इस फिल्म के लिए करिश्मा ने अपना पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता।

‘दिल तो पागल है’ में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने निशा का किरदार निभाया था। वहीं शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की भी केमेस्ट्री देखने को मिली थी। फिल्म तो सबने पसंद की ही थी, इसके गाने भी कमाल के थे। आज भी अगर गलती से भी बज जाए, तो लोगों के पैर अपने आप थिरकने लग जाते हैं। खासकर ‘दिल ले गई-ले गई।’ जिसमें श्यामक दावर डांस एकेडमी के तमाम स्टूडेंट्स बैकग्राउंड डांसर्स के तौर पर दिखाई दिए थे। और शाहिद कपूर भी इनमें से एक थे। जी, यह भी इस गाने में थे। इस मूवी के 6 साल बाद उन्होंने डेब्यू किया था। अब एक बार ऐसे ही इंटरव्यू में खुद शाहिद ने इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया बताया था।

यह अभिनेत्री करिश्मा कपूर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक उद्योगपति के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेमिका के परिवार को यह समझाने की कोशिश करता है कि उनका प्यार सच्चा है। फिल्म 1997 में स्क्रीन पर आई। करिश्मा ने गोविंदा, कादर खान और परेश रावल सहित कुछ दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया।

1995 में सिनेमाघरों में आई फिल्म ‘कुली नंबर 1’ एक सुपरहिट फिल्म रही। कहानी एक कुली और एक अमीर लड़की के बीच की प्रेम कहानी को दर्शाती है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म मजेदार गानों, गुदगुदाने वाले पलों और गोविंदा और करिश्मा के बीच परफेक्ट केमिस्ट्री से भरपूर है।

Karishma Kapoor की यह फिल्म सलमान खान के साथ थी। करिश्मा ने इस फिल्म में सपना की भूमिका निभाई, एक लड़की जो विदेश यात्रा के दौरान एक लड़के के प्यार में पड़ है। हालांकि, उसे अपने तीन चाचाओं को इस रिश्ते के बारे में समझाने में मुश्किल होती है। फिल्म साल 2000 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक एक थी।
नोरा फतेही असल में किस देश से है, इन्हें बॉलीवुड में एंट्री कैसे मिली