दही खाने का सही तरीका क्या है, इसे खाली पेट खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

दही को कभी-कभी खाली पेट खाना बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि हमारी आंतों के अंदर जो बैक्टीरिया होते हैं उन बैक्टीरिया को दही के बैक्टीरिया खा जाते हैं और हम इस तरह से काफी पेट से संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं।

Dahi khane ke fayde

दही खाना स्वास्थ्यवर्धक होता है। परंतु अगर हम इसे सही तरीके से खाते हैं तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं।

सबसे पहले हम जान लेते हैं कि दही खाने का सही तरीका क्या है?

दही की तासीर गर्म होती है और छाछ तासीर में ठंडी होती है। परंतु अगर हम दही को थोड़ा सा फेंट कर खाते हैं तो इसकी तासीर ठंडी हो जाती है।आप इसमें एक दो चम्मच पानी भी मिला सकते हैं।

किस मौसम में खानी चाहिए –

दही हर मौसम में खाई जा सकती है। परंतु बरसात के मौसम में जब बरसात हो रही हो धूप ना निकली हुई हो तब इसे खाना थोड़ा सा हानिकारक होता है।

किन लोगों को दही खानी चाहिए-

दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो सभी लोग खा सकते हैं।यह सभी के लिए गुणकारी होती हैं। परंतु अगर घुटनों में दर्द है तो दही में थोड़ी सी सोंठ ,काला नमक और काली मिर्च मिलाकर खाएं।

अगर आप को खांसी वगैरह हैं तो थोड़ा सा मीठा डालकर दही में खा सकते हैं।अगर आप चीनी के बजाय इसमें शक्कर डालते हैं तो यह और भी ज्यादा गुणकारी हो जाती है।

अगर आपको गैस बनती है तो दही में थोड़ा सा काला नमक, दालचीनी ,काली मिर्च, भुना हुआ जीरा मिला कर खा सकते हैं।

दही को किन-किन चीजों के साथ खाया जा सकता है-

दही सब चीजों के साथ खा सकते हैं। परंतु दाल के साथ दही खाने से इतने लाभ नहीं मिलते।क्योंकि दोनों ही चीजें प्रोटीन से भरपूर हैं। दही का रायता बनाकर भी आप खा सकते हैं।

See also  Summer Cold Drinks: गर्मी में ये 10 ड्रिंक्स बनाकर पीजिये, ठंडक भी मिलेगी और स्वाद भी

खाली पेट खाने के फायदे –

दही को कभी-कभी खाली पेट खाना बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि हमारी आंतों के अंदर जो बैक्टीरिया होते हैं उन बैक्टीरिया को दही के बैक्टीरिया खा जाते हैं और हम इस तरह से काफी पेट से संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया यह आगे साझा करें।

ये भी पढ़े: Summer Cold Drinks: गर्मी में ये 10 ड्रिंक्स बनाकर पीजिये, ठंडक भी मिलेगी और स्वाद भी