Mumbai (Nita Ambani Lifestyle): मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को कौन नहीं जानता 56 साल की उम्र में भी वे 18 साल की लगती है। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वे निखरती जा रही है।
रईस होने के साथ-साथ उनके शौक भी निराले हैं। वे एक बिजनेस वूमेन होने के कारण बहुत सी कंपनियों को रिप्रेजेंट करती हैं इसलिए वे एलिट क्लास की पार्टियों में देखी जा सकती हैं।
जब से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी हुई तब से अंबानी फैमिली और भी ज्यादा लाइफ लाइट में है। अंबानी परिवार से जुड़ी हर बात पर लोगों की नजरें हैं। खासतौर पर इन दोनों शादियों में नीता अंबानी के लुक्स की चर्चा काफी रही है।
नीता अंबानी ने दोनों ही शादियों में हर फंक्शन में बेहतरीन आउटफिट, ज्वैलरी और हैंडबैग्स का यूज किया है। जाहिर है इतने अमीर खानदान से वास्ता रखने वाली नीता अंबानी के शौक काफी मेहंगे हैं। नीता हमेशा यूनीक और मेहंगी चीजें ही पसंद करती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि निता अंबानी को कौन-कौन से मेहंगे शौक हैं।
आपको बता दें बेटे आकाश और बहु श्लोका की शादी से जुड़े एक फंक्शन में नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत साड़ी पेहनी थीं। देश के सबसे अमीर उद्योगपति की पत्नी होने के कारण नीता अपने स्टेटस को काफी मेंटेन रखती हैं। फिर बेटे के फंक्शन के लिए तो नीता ने खास तैयारियां कर रखी थीं। फैशन लेडी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक नीता अंबानी ने जो साड़ी फंक्शन में पहनी थी उसकी कीमत 40 लाख रुपए थी। बताया जा रहा है कि इस साड़ी को चेन्नई के सिल्क डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया था।
क्या थी साड़ी की खासियत
जो साड़ी नीता ने फंक्शन में पहनी थी उसे विवाह पातु कहा जाता है। नीता अंबानी की साड़ी का डिजाइनर ब्लाउज भी खास था। क्रीम और पिंक कलर की यह साड़ी भारत के जाने-माने आर्ट आइकॉन राजा रवि वर्मा की पेंटिंग की रैप्लिका पर डिजाइन की गई थी। इस साड़ी में सोने के तारों से कढ़ाई की गई है। सोने के अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल और कैट आई जैसे रत्नों का भी इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी की खासियत यहीं खत्म नहीं होतीं। आपको बता दें कि इस खूबसूरत साड़ी को कांजीवरम आर्ट में एक्सपर्ट 36 महिला कारिगरों ने मिलकर तैयार की थी। इस साड़ी का वजन ही 8 किलोग्राम थी और इसे पूरा तैयार करने में कारिगरों को 1 साल से भी ज्यादा वक्त लगा था।
वैसे साड़ी ही नहीं नीता को हर उस महंगी चीज से प्यार है जो उनके स्टेटस और स्टाइल में इजाफा करती है। दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में शुमार मुकेश अंबानी की वाइफ होने की वजह से नीता की लाइफस्टाइल किसी रॉयल प्रिंसिस से कम नहीं है। कपड़ों से लेकर नीता के पैर के जूते तक में लग्जरी की झलक देखी जा सकती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि नीता किसी तरह की लग्जीरियस लाइफ (Nita Ambani Lifestyle) बिताती हैं।
हाथ की घड़ी
वैसे तो दुनिया भर की घिड़यां समय ही बताती है मगर किसी की बनावट अलग होती है तो किसी में इस्तेमाल की गई मशीन खास होती है। मिसेज अंबानी के हाथ में सजने वाली घड़ी मगर आम घिड़यो से अलग होती है। वैसे तो उनकी घड़ी भी समय ही बताती है मगर उनकी घड़ी का ब्रांड अलग होता है। सोर्स की माने तो उनकी घड़ी बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुसी, केल्विन केलिन और फोसिल ब्रांड की होती है। इन ब्रांड्स में जिन घिड़यों की रेंज 2 लाख रुपए से शुरु होती है वह लगभग सारी घिड़यां नीता अंबानी के पास मौजूद हैं।
ज्वैलरी का है शौक
हर महिला की तरह नीता को भी महंगे गहने पहनने का शौक है। यह बात अलग है कि और महिलाएं अपने इस शौक को पूरा करने से पहले सौ बार सोचती हैं। वहीं नीता को महंगे गहने खरीदने से पहले सोचना नहीं पड़ता है। गोल्ड और कुन्दन ज्वैलरी नीता अंबानी को विशेष रूप से पसंद है। अपनी प्रोफेशनल एक्टिविटीज के दौरान नीता अंबानी सोलिटेर (डायमंड) से बनी ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं। इनकी अंगूठी की शुरूआती कीमत भी 5 से 7 लाख रूपए हैं। हालांकि नीता अंबानी की सबसे पसंदीदा वह कीमती ज्वैलरी डायमंड रिंग है जो मुकेश अंबानी ने उन्हें प्रपोज करते वक्त पहनाई थी। इसकी कीमत आज से 30 वर्ष पहले 18,700 रूपए थी।
सोने के कम में पीती हैं चाय (Nita Ambani Lifestyle)
हर किसी की तरह नीता अंबानी के दिन की शुरुआत भी चाय से होती है। मगर नीता जिस तरह की चाय पीना पसंद करती हैं उस चाय के बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता की एक दिन की चाय का खर्च 300000 (तीन लाख) रुपये है।
नीता महंगी चाय के साथ ही सोने के कप में चाय पीती हैं यह कप जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक का कप होता है। नोरिटेक के कप से होती है। नोरिटेक क्रॉकरी पर सोने की बोर्डर है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ है।यानी एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रूपए।
नीता का हैंड बैग्स
नीता अंबानी को लग्जीरियस हैंड बैग्स का शौक है। उनके पास इसका पूरा कलैक्शन मौजूद है। शायद ही दुनिया का कोई महंगा ब्रांड होगा जो नीता के पास न हो। हैंडबैग्स में नीता को हम्र्स, चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी पसंद है।
ज्यादातर फंक्शन्स में नीता अंबानी ज्यूडिथ लाइबर के ग्लैमरस गणेश क्लच के साथ देखी जाती है। इन छोटे साइज के क्लच पर हीरे जड़े होते हैं। इनकी कीमत 3-4 लाख से शुरू होती है।
ये भी पढ़े: मुकेश अंबानी और उनके परिवार की लंदन में बसने की कोई योजना नहीं : रिलायंस इंडस्ट्रीज