मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुलायम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुलायम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘मेरे आदरणीय पिता और सभी के नेता नहीं रहे.’।

मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर मुलायम सिंह से जुड़ी कई यादें शेयर की हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी से मेरी कई बातचीत हुई। हम दोनों के बीच नजदीकियां बनी रहीं और मैं उनके विचार सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहता था। उनकी इस दुखद संदेश से मुझे वाकई बहुत दुख पहुंचा है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

See also  पंजाब में कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस से अलग अपनाई राह, पार्टी बनाने का किला ऐलान

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज सुबह मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुखद खबर मिली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक के रूप में भारतीय राजनीति में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव और अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।