Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से उनकी जान को खतरा होने की खबरों के बाद ‘जेड प्लस’ (Z-plus) सुरक्षा प्रदान की गई है।
रहीम सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी (furlough) पर हैं और गुरुग्राम में डेरा डाले हुए हैं।
उनके सुरक्षा के लिए एनएसजी के 10 सुरक्षाकर्मी और आवास की सुरक्षा के लिए दो (plus eight) दिए गए है। यह जेड-प्लस स्तर की सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडो द्वारा प्रदान की जाती है।
बता दे की गुरमीत राम रहीम पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरा शिष्यों के बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है। इसी बीच राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की फरलो पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था।
54 वर्षीय राम रहीम को इस मामले में 2017 में पंचकुला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। गौरतलब है कि गुरुग्राम पुलिस ने राम रहीम को पहले ही भारी सुरक्षा मुहैया कराई थी। राम रहीम चार साल बाद फरलो पर बाहर आए हैं।