Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को दी।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को पोलैंड के रेज़ज़ो हवाई अड्डे पर जानकारी का खुलासा किया।
जनरल (सेवानिवृत्त) सिंह ने कहा, “कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है और उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
I received info today that a student coming from Kyiv got shot and was taken back midway. We’re trying for maximum evacuation in minimum loss: MoS Civil Aviation Gen (Retd) VK Singh, in Poland#RussiaUkraine pic.twitter.com/cggVEsqfEj
— ANI (@ANI) March 4, 2022
उन्होंने कहा, “भारतीय दूतावास ने पहले प्राथमिकता पर साफ कर दिया था कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए। युद्ध की स्थिति में, बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।”
छात्र वर्तमान में युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से भाग रहे हैं और अपनी सुरक्षित भारत वापसी के लिए पोलैंड की सीमा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
चार केंद्रीय मंत्री, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह – यूक्रेन से सटे देशों में निकासी प्रयासों की देखरेख कर रहे हैं।