Facebook, Twitter, Whatsapp को टक्कर देंगे ये Made in India App

हाल ही में फेसबुक को टक्कर देने के लिए मेड इन इंडिया मोबाइल ऐप Bharatam लॉन्च हुआ है। आज हम बताएंगे आपको गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध कुछ चुनिंदा ऐप के बारे में।

मेड इन इंडिया एप

भारत में 2020 में चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा। तबसे लेकर अबतक बहुत सारे भारतीय मोबाइल ऐप लॉन्च हो चुके हैं। कुछ ऐसे भारतीय ऐप्स भी हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनका लोगों द्वारा जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

हाल ही में फेसबुक को टक्कर देने के लिए मेड इन इंडिया मोबाइल ऐप Bharatam लॉन्च हुआ है। आज हम बताएंगे आपको गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध कुछ चुनिंदा ऐप के बारे में –

Bharatam

भारतम ऐप को फेसबुक को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऐप में ट्रेंडिंग हैशटैग को देखा जा सकता है। साथ ही आप इस ऐप में अपने हिसाब से पोस्ट भी शेयर कर सकते हैं। ऐप में आपको एक्सप्लोर, पोपुलर पोस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। भारतम ऐप के मुख्य फीचर की बात करें तो इसमें लोकेशन के हिसाब से दोस्त बनाने की सुविधा मिलती है।

Koo

आज की तारीख में Koo काफी लोकप्रिय ऐप है। इनमें नेता से लेकर अभिनेता तक शामिल हैं। इस ऐप में यूजर्स ट्विटर की तरह ही यूज कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.6 अंक की रेटिंग मिली हुई है।

Sandes

Sandes ऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.3 अंक की रेटिंग मिली हुई है। संदेश ऐप व्हाट्सएप की तरह ही काम करता है। इसमें आपको एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, कॉन्टैक्ट शेयरिंग, मैसेज स्टाइलिंग, ग्रुप चैटिंग, वीडियो और वॉयस कॉल जैसे फीचर मिलेंगे।

FAU-G

कॉल ऑफ ड्यूटी और बीजीएमआई गेम को इस समय FAU-G गेम कड़ी टक्कर दे रही है। यह एक भारतीय ऐप है। समें आपको सिंगल प्लेयर से लेकर डेथमैच जैसे मोड मिलेंगे। यह गेम गलवान घाटी की जंग पर आधारित है।

See also  धमाकेदार फीचर्स के साथ Infinix Hot 11S अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, जानिये कीमत और खूबियां