Watch Viral Video- हेयरबैंड की जगह बालो में सांप बांधती है ये लड़की

इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए एक वीडियो में एक महिला ने अपने बालों में सांप लपेट रखा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट करने लगे।

आज कल फैशन के दुनिया में लोग अपने आप को अलग दिखने के लिए क्या से क्या कर जाते है, और जब बात महिला की आती है तो पूरी दुनिया जानती है कि महिलाएं भीड़ से अलग दिखने के लिए अलग-अलग तरह के फैशन करती हैं।

महिलाओं में डिफरेंट लुक का काफी क्रेज होता है खास तौर पर बालों के स्टाइल को लेकर। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने बालों को एक अनोखे हेयरबैंड से बाँधी हुई दिखाई दे रही है। गौर से देखा जाए तो उसके बालों में बंधा हेयरबैंड असल में सांप है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snakes Mania (@snakes.mania)

फिर क्या था सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि ‘रबडबैंड से अच्छा काम सांप कर रहा है’। यह वीडियो snakes.mania नाम के यूजर अकाउंट से शेयर किया गया।

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला एक अजगर सांप को बिस्तर पर लिटाकर उसे किस कर रही थी और बदले में सांप भी उस महिला को किस कर रहा था।

See also  घर के किस कोने में रखना चाहिए तुलसी, जानिए तुलसी से जुड़ी जरूरी बातें